{"_id":"59637a914f1c1b00708b46e0","slug":"111499691665-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरपकड़ अभियान में नौ अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धरपकड़ अभियान में नौ अपराधी गिरफ्तार
Updated Mon, 10 Jul 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कच्ची शराब, सट्टा-जुआ और अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जिले की पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापामार कर नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस को 165 लीटर शराब भी बरामद हुई है।
थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने मिश्रीपुर निवासी नबी हसन व सलीम को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर ताश के पत्ते व चार सौ रुपये नगद बरामद हुए। मदनापुर पुलिस ने गांव त्रिलोकपुर निवासी हरिओम को मदनापुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर उससे एक चाकू बरामद किया। कांट पुलिस ने गांव चकममरेज तिराहा से गांव के ही सत्यपाल व वेदराम को गिरफ्तार कर दो तमंचा, दो कारतूस बरामद किए। शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला बाला तिराही निवासी तौसीफ अली खां को गिरफ्तार कर उससे सट्टा की पर्ची व 420 रुपये बरामद किए। एसपी केबी सिंह ने बताया कि इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में 165 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई है।