फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुवायां पुलिस ने छह संदिग्धों को पकड़ा

पुवायां पुलिस ने छह संदिग्धों को पकड़ा

Mon, 29 Apr 2019 06:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
पुवायां पुलिस ने छह संदिग्धों को पकड़ा
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुलिस ने शनिवार को एक वैन में घूम रहे हरदोई के छह लोगों को पुवायां पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए लोगों में एक युवक पुवायां क्षेत्र में पूर्व प्रधान की हत्या किए जाने में नामजद हुआ था और उसे जेल भी भेजा गया था। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक वैन में छह संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने पुवायां के सबसे व्यस्त चौराहे राजीव चौक पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बाइक आदि चौराहे के बीच खड़ी कर दी। इस बीच शाहजहांपुर की ओर से आ रही एक वैन को घेराबंदी कर रोक लिया गया। पुलिस को असलहे तानकर वाहन को रोकते देख चौराहे पर लोगों की भरी भीड़ लग गई। पुलिस वैन और उसमें बैठे लोगों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया एक युवक गत वर्ष हुई पुवायां के गांव बखत्यारपुर के पूर्व प्रधान गुरदेव सिंह की हत्या में शामिल रहा है। आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा था और इस समय वह जमानत पर बाहर है। क्षेत्र में घूमने की बावत वैन सवार लोग कोई ठीक जवाब नहीं दे सके। पुलिस को आशंका है वैन सवार लोग पुवायां क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की आशंका से घूम रहे थे। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed