{"_id":"5c0810adbdec2241522c5587","slug":"101544032429-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूकेलिप्टिस के पेड़ से गिरकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूकेलिप्टिस के पेड़ से गिरकर वृद्ध की मौत
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव अटसलिया निवासी 60 वर्षीय सियाराम की रात के अंधेरे में दमा नाले के पास यूकेलिप्टस पेड़ से गिरकर मौत हो गई। वह पेड़ काटने के लिए दमा नाला गए थे। बुधवार सुबह जब लोग शौच को निकले तब जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
सियाराम मूल रूप से थाना कांट क्षेत्र के गांव मल्लपुर कौड़ा के रहने वाले थे। वह काफी समय से अटसलिया स्थित ससुराल में ससुर मनोहर के यहां आकर रहने लगे थे। मंगलवार देर रात वह लकड़ी काटने के लिए घर से निकल गए। गांव से कुछ दूरी पर दमा नाले के पास यूकेलिप्टस के पेड़ को काटने लगे, तभी अचानक उनका पैर फिसला और वह पेड़ से नीचे आ गिरे। उनकी आरी पेड़ में ही फंसी रह गई। नीचे गिरने से सियाराम की मौत हो गई। रात होने के कारण किसी को कुछ पता नहीं चल पाया। इसलिए वह पूरी रात वहीं पड़े रहे। सुबह शौच को निकले ग्रामीणों ने जब सियाराम को मृत अवस्था में देखा, तब परिजनों को जानकारी दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो बेटे हैं। जिनमें मुनेश खेती-बाड़ी करता है और रामनिवास एक फैक्ट्री में बतौर मजदूर काम करता है। बेटी शीतल की शादी हो चुकी है। पति की मौत से मायावती का रो-रोकर बुरा हाल है।