{"_id":"5b75cf1742c792163f7896a8","slug":"101534447383-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का तेल छिड़क कर महिला को जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी का तेल छिड़क कर महिला को जलाया
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-47,जलालाबाद मे आग लगने से झुलसी महिला रन्नो
फोटो-48,जलालाबाद में आग से झुलसा निसार
आगजनी में झुलसी महिला, दूसरे पक्ष का घर जला
बाइक की खरीद-फरोख्त को लेकर दो पक्षों में विवाद
एक दूसरे ने लगाया एक दूसरे पर आग लगाने का आरोप
दूसरे पक्ष ने पुलिस पर लगाया एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। बाइक की खरीद-फरोख्त को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने मिट्टी का तेल छिड़क कर महिला को झुलसा देने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पहले पक्ष पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने झुलसी महिला के बेटे की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया है। दूसरे पक्ष की पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। इस पर दूसरे पक्ष ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
क्षेत्र के गांव किरतापुर निवासी मशरूफ के बेटे शमीम की बाइक खरीदने की बात मंगलवार रात गांव के ही नजीम से हुई थी। सौदा नहीं पटने पर दोनों के बीच विवाद हो गया और दोनों पक्षों के लोग इकट्ठे होकर मारपीट करने लगे। शमीम के मुताबिक जब उसकी मां रन्ना बीच-बचाव करने आईं, तभी नजीम ने अपने भाई अकलीम व पिता निसार के साथ मिलकर उन पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे उसकी मां झुलस गईं। बमुश्किल आग बुझाकर उन्हें बचाया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने निसार को हिरासत में ले लिया। शमीम की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को निसार कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा दिया गया। वहीं नजीम के भाई मुस्तकीम ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बाइक खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद मशरूफ पक्ष से इकट्ठा हुए लोग उसके घर में घुस आए और उसके घर के छप्पर मे आग लगा दी। इससे घर रखा अनाज व काफी सामान जल गया। आग बुझाने के दौरान उसके पिता निसार भी झुलस गए। आरोप लगाया कि पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस संबंध में कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की झुलसी महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। इसके आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 324 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में एक आरोपी को भी पकड़ा जा चुका है। उन्होने बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से उन्हे कोई तहरीर नहीं मिली है।