{"_id":"5b0abc334f1c1b886e8b4d8d","slug":"101527430195-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया
Updated Sun, 27 May 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया
दहेज में लॉकेट व बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ले जी जान
मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
फोटो-27मृतका राजवाला का फाइल फोटो
फोटो-28,बेटी राजवाला की मौत पर बिलख रही मां उर्मिला।
अमर उजाला ब्यूरो
निगोही।
दहेज में सोने की लॉकेट व बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति रामू सहित सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना मीरानपुर कटरा के गांव सैमापुर निवासी सत्यपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने पुत्री 27 वर्षीय राजवाला की शादी छह वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव कुकहा महमूदपुर निवासी बृजपाल सिंह के पुत्र रामू के साथ की थी और अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था। लेकिन सत्यपाल सिंह दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि वह दहेज में एक सोने की लॉकेट व बाइक की मांग कर रहे थे। असमर्थता जताए जाने पर ससुराल वाले बेटी को तमाम तरह की शारीरिक, मानसिक यातनाएं देने लगे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर रविवार रात पति रामू, सास कौशल्या, ननद काली, प्रीति, जेठ परिमाल, देवर श्याम, बीके ने राजवाला की गला दबा कर हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या पर पर्दा डालने के लिए सभी ने लाल दुपट्टे का गले में फंदा डालकर राजवाला को बरामदे के दक्षिण पश्चिम कोने के कुंडे में लटका दिया। पिता सत्यपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद राजवाला के ससुराल वाले उसके एक पुत्र व दो अबोध पुत्रियों के लेकर घर में ताला डाल कर फरार है। घटनास्थल नायब तहसीलदार राजेश्वर सिंह यादव, थानाध्यक्ष सुनील शर्मा पहुंचे। मृतका की मां उर्मिला व मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।