{"_id":"5af9df134f1c1bd0408b55c4","slug":"101526325011-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर नकदी सहित एक लाख कीचोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकब लगाकर नकदी सहित एक लाख कीचोरी
Updated Tue, 15 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकब लगाकर नकदी सहित एक लाख की चोरी
तीस हजार की नकदी और 70 हजार कीमत के खंगाल ले गए जेवर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/ददरौल।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव पंथी में चोरों ने एक मकान में नकब लगाकर नकदी सहित एक लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। वहीं दूसरे मकान में भी नकब लगाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को गांव के बाहर खेत में खाली बक्सा व जेवरों की खाली डिब्बी मिली है।
गांव निवासी जयजयराम परिवार के लोगों के साथ रविवार रात घर के आंगन में सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान के पीछे से नकब लगा दी और कमरे में दाखिल हो गए और यहां बक्सा व अन्य कीमती कपड़े आदि चोरी कर ले गए। गांव से कुछ दूरी पर खेत में पहुंचकर बक्से को खंगाला और उसमें से 30 हजार रुपये की नकदी व 70 हजार रुपये कीमत के जेवर निकाल खाली बक्सा खेत में छोड़कर भाग गए। चोरों ने जयजयराम के भाई राधेश्याम के मकान में भी नकब लगाने की कोशिश की गई लेकिन वहां सफलता नहीं मिली। अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और बक्सा व कीमती कपड़े गायब थे। सूचना पर थानाध्यक्ष आरबी सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। मामले की पड़ताल करने के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर फिंगर प्रिंट लिए गए और डॉग स्क्वॉयड के जरिये भी चोरों की सुरागरसी करने की कोशिश हुई लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले की तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष ने वारदात को लेकर संदेह जताते हुए जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।