फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चुनावी रंजिश: दो समुदायों में फायरिंग,तीन लोग घायल

चुनावी रंजिश: दो समुदायों में फायरिंग,तीन लोग घायल

Mon, 27 Nov 2017 11:46 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 27 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश: दो समुदायों में फायरिंग,तीन लोग घायल
gurgaon firing - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग, तीन घायल
विज्ञापन

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन टिकली में सोमवार सुबह चुनावी रंजिश में दोबारा विवाद होने पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आबकारी सिपाही सहित तीन लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही उनके पास से लाइसेंसी असलाह भी बरामद किए हैं। पुलिस को मौके से तीन कारतूस के खोखे भी मिले हैं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी फायरिंग का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस घटना से मोहल्ले में दहशत है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

मोहल्ला तारीन टिकली निवासी सुधीर उर्फ बंटी का भाई संजीव उर्फ संजू सोमवार सुबह मेन रोड पर जा रहा था। आरोप है कि उसी समय शरीफ उल्ला अपने दामाद शहनवाज और बेटे अजीम के साथ आ गया और उन लोगाें ने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। वहां पहले से ही तैनात यूपी 100 की गाड़ी के पुलिस कर्मी भी सकते में आ गए। आसपास के लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। फायरिंग में संजीव उर्फ संजू को दाहिने पैर में गोली लग गई। जबकि उसके भतीजे सुमित उर्फ विशाल व आकाश को छर्रे लगे। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई और मौके से शरीफ उल्ला व उसके बेटे अजीम और आबकारी में सिपाही के पद पर तैनात शहनवाज को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इन लोगों के पास से घटना में इस्तेमाल एक रायफल, एक बंदूक डबल बैरल व एक रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया। मामले में सुधीर की ओर से शरीफ उल्ला, शहनवाज व अजीम के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं , दूसरे पक्ष के शरीफ उल्ला ने भी फायरिंग व मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed