{"_id":"595cee554f1c1b4e178b48c0","slug":"101499262549-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने प्रेमी को पास्को एक्ट के तहत जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने प्रेमी को पास्को एक्ट के तहत जेल भेजा
Updated Wed, 05 Jul 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। लगभग एक पखवाड़े पहले प्रेमी के साथ गई किशोरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में उपस्थित किया। मेडिकल में किशोरी के नाबालिग आने पर उसे कोर्ट ने परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने बुधवार को प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक निवासी किशोरी 24 जून को गांव परवेजपुर निवासी मोतीलाल बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर उसके खिलाफ कि रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने चार दिन बाद ही तिलहर के बख्शी तिराहे से किशोरी को पकड़ लिया लिया था जबकि उसका प्रेमी मोतीलाल पुलिस के चंगुल से भाग निकला था। मुकदमे के विवेचक एसआई संतोष सिंह ने बताया के किशोरी को बरामद करने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। तीन जुलाई को किशोरी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने मेडिकल परीक्षण में किशोरी के नाबालिग होने पर उसे परिजनों को सौंप दिया। न्यायालय के आदेश पर युवक पर धारा पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा तरमीम हुआ। विवेचक के अनुसार मोतीलाल को बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया।