फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से अभद्रता

Thu, 28 Oct 2021 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस से आरोपी युवकों अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद शांतिभंग की धारा 151 में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी में रेलवे लाइन के पास नन्हें और रामवीर अपने मकान का निकास दूसरी ओर गली में निकाल रहे थे। कुछ लोगों ने निकास निकालने का विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को समझाकर लौट गई थी। मगर रात होते ही आरोपी फिर से निकास बनाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले तो दोनों युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों युवक पुलिस से अभद्रता करने लगे। पुलिस दोनों युवकों को थाने लेकर आई। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि निकास निकालने को लेकर विवाद कर रहे थे। दोनों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed