{"_id":"61784ed8a2ad77421a6f9419","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4642459162","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन मास्टर समेत छह रेल कर्मियों के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन मास्टर समेत छह रेल कर्मियों के घर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चोरों ने सोमवार रात रेलवे कॉलोनी के छह रेल कर्मियों के घरों को अपना निशाना बनाया। यहां से हजारों की नकदी और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोर ले गए।
रोजा रेलवे कॉलोनी में रहने वाले स्टेशन मास्टर कुनाल कुमार सोमवार रात करीब 12 बजे ड्यूटी चले गए थे। मंगलवार सुबह लौटे पर देखा तो आवास के दरवाजे पर लगा ताला टूटा था। उन्होंने जब मकान के अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्से खुले पड़े थे। कुनाल के मुताबिक 20 हजार रुपये की नकदी और सोने की चेन, कुंडल और मंगलसूत्र समेत करीब ढाई लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी हो गई। जबकि स्टेशन मास्टर का आवास आरपीएफ चौकी के ठीक सामने है। इसी कालोनी के रहने वाले सतेंद्र कुमार कुश्वाहा करीब एक महीने पहले पत्नी और बच्चे के साथ बांगरमऊ स्थित ससुराल गए थे। मंगलवार की सुबह सतेंद्र जब घर पहुंचे तो उनकेे भी आवास के ताले टूटे थे। सतेंद्र के मकान से करीब 25 हजार रुपये की नकदी और करीब पौने दो लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी चोरी हो गई। उन्होने भी पुलिस को सूचना दी। कॉलोनी निवासी चंद्रभान रेलवे विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। करवाचौथ पर चंद्रभान परिवार के साथ लखनऊ के आलमबाग स्थित ससुराल गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर मंगलवार सुबह घर पहुंचे चंद्रभान को मकान के दरवाजे का लॉक टूटा मिला। कमरे में रखी करीब दस हजार रुपये की नकदी और करीब सवा लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी हो गई। कॉलोनी के रहने वाले रामजीवन के मकान में अनुराग कैथवाल किराये पर रहते हैं। अनुराग भी ड्यूटी पर गए थे। वापस लौटने पर उनके कमरे में रखे दस हजार रुपये गायब थे और मकान मालिक रामजीवन ने अपनी बेटी मनिषा की शादी के लिए सोने चांदी की ज्वैलरी बनाकर रखी थी। चोरों ने उसके ऊपर भी हाथ साफ कर दिया। इसी कॉलोनी में रहने वाले रेलवे विभाग में गार्ड विवेक कुमार सुबह जब ड्यूटी से वापस घर पहुंचे तो उनके कमरे के ताले टूटे थे और कमरे से करीब 12 सौ रुपये चोरी हो गए थे। हालांकि बाइक और गैस चूल्हा चोर छोड़ गए। एक रात में एक कालोनी में छह रेलवेकर्मियों के आवासों से चोरियों की सूचना पर रोजा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी होने वाले सभी मकानों में जाकर जांच शुरू कर दी। रोजा थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि थाने पर तीन लोगों ने संयुक्त रूप से चोरी की तहरीर दी है। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। अन्य चोरियों की जानकारी नहीं है।
रविवार की रात भी इसी थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कालोनी के रहने वाले तीन रेलवेकर्मियों के आवासों को चोर निशाना बना चुके हैँ। रेलवेकर्मियों के आवासों में चोरी होने से नाराज नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने रोजा थाने में प्रदर्शन कर चोरियों पर अंकुश लगाने और होने वाली चोरियों का जल्द खुलासा करने की मांग की थी। लेकिन दूसरी ही रात में फिर से स्टेशन कॉलोनी में छह मकानों में हुई चोरी से रोजा थाने की पुलिस पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।