फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

हरदोई रोड पर महिला का बैग छीनकर भाग गया बाइक सवार बदमाश

Wed, 27 Oct 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। मंगलवार को हरदोई रोड पर थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के लालबाग चौराहे के पास बाइक सवार बदमाश ने ऑटो में सवार स्वास्थ्य कर्मी की पत्नी का बैग लुटकर भाग गए। महिला के चिल्लाने पर ऑटो चालक ने काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। हालांकि देर शाम तक बदमाशों का पता नहीं चला।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव बादशाह नगर निवासी अतुल वाजपेयी विकासखंड मदनापुर में स्वास्थ्य कर्मी हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी प्रभा वाजपेयी, बेटी अनुष्का के साथ चार खंबा स्थित एक क्लीनिक दवा लेने गई थीं। वहां से लौटते समय शाम करीब पांच बजे मां-बेटी हरदोई बाईपास चौराहे पर पहुंचीं। जहां ऑटो में बैठकर गांव जा रही थीं। तभी लालबाग चौराहे के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने प्रभा के हाथ से बैग छीन लिया। बैग में 1200 रुपये और एक मोबाइल था। प्रभा के शोर मचाने पर ऑटो चालक ने काफी दूर तक बदमाश का पीछा किया, लेकिन बाइक सवार रौसर कोठी की तरफ गलियों में होकर भाग गया। महिला की सूचना पर अपराध निरीक्षक अमित पांडेय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। प्रभा की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के लालबाग चौराहे के पास एक महिला का बैग छीनने का मामला संज्ञान में आया है। बदमाश की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए हैं। - संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed