फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

एक रात में रेलवे के तीन आवासों से लाखों का माल ले गए चोर

Tue, 26 Oct 2021 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। चोरों ने रोजा रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रेलवे कर्मियों के तीन आवासों को अपना निशाना बनाया। चोर दो घरों से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी करके ले गए। जबकि तीसरे मकान से सामान नहीं ले जा सके। चोरी की वारदातों से गुस्साए नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने जीआरपी थाने में प्रदर्शन कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना रोजा क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी निवासी अजय यादव लोको पायलट हैं। 23 अक्तूबर को अजय पीपीएस की परीक्षा देने के लिए बनारस गए थे। उनकी पत्नी और बच्चे कुशीनगर में रहते हैं। रविवार सुबह अजय घर लौटे तो उनके आवास का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी से 25 हजार रुपये, करीब डेढ़ लाख रुपये ज्वैलरी, लैपटॉप और घरेलू सामान गायब था। इसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस ओैर नार्दन रेलवे मेंस यूनियन को दी। वहीं इसी कालोनी में रहने वाले मनीष सिंह भी लोको पायलट हैं। मनीष रविवार की सुबह छुट्टी करके वापस घर लौटे थे। उनको मकान के दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला था। कमरे में रखे सेफ अलमारी और बक्से खुले थे। सामान बिखरा पड़ा था। मनीष के मुताबिक करीब बीस हजार रुपये की नकदी, करीब पौने दो लाख रुपये की ज्वैलरी गायब थी। इसी कालोनी में रहने वाले सहायक लोको पायलट संजीवन पटेल भी घर पहुुंचे तो उनको भी मकान के दरवाजे का ताला टूटा मिला था। लेकिन गनीमत था कि उनके मकान से कोई सामान गायब नहीं हुआ था। एक रात में तीन मकानों को चोरों द्वारा निशाना बनाना से नाराज नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव अमित भागवत मिश्रा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ रोजा थाने में प्रदर्शन कर चोरी का खुलासा करने की मांग की। पुलिस ने तीनों पीड़ितों की संयुक्त तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। रोजा थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed