{"_id":"61730dc1dc9c074c43007bd0","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4638056121","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू जिलाध्यक्ष सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू जिलाध्यक्ष सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। भाकियू चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष सहित चार लोगों के खिलाफ बंडा थाने में एक मजदूर की ओर से एससीएसटी एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, भाकियू जिलाध्यक्ष ने सहायक विपणन अधिकारी सहित कई सेंटर इंचार्जों, ठेकेदारों और श्रमिकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम पसियापुर निवासी नन्हें ने पुलिस को बताया कि वह मंडी में लगे दौलतपुर महोलिया क्रय केंद्र पर श्रमिक का काम करते हैं। 21 अक्तूबर की सुबह साढ़े दस बजे वह धान तौल रहे थे। इस दौरान गुरदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह व दो अन्य लोग अपने को किसान यूनियन का नेता बताते हुए आए और जातिसूचक शब्दों से गाली गलौज करते हुए गीले धान तौलने को कहा। नन्हें ने धान के सूखने पर तौलने की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें लात-घूंसे व थप्पड़ से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। श्रमिकों के आने पर आरोपी मौके से भाग गए।
उधर, भाकियू जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि बंडा मंडी में धान की तौल मानकों के अनुरूप नहीं होने के कारण वह किसानों के साथ 21 अक्तूबर की सुबह दस बजे मंडी परिसर में धरने पर बैठे थे। सहायक विपणन अधिकारी हनुमान प्रसाद यादव ने कई बार उन्हें धरने से उठाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने धरना समाप्त नहीं किया। 21 अक्तूबर को हनुमान प्रसाद यादव कई सेंटर इंचार्जों, ठेकेदारों और श्रमिकों को लेकर धरना स्थल पर पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की नियत से हमलावर हुए। आरोपियों ने धरना स्थल पर लगा टेंट फाड़ना शुरू कर दिया और किसानों को पीटा। सहायक विपणन अधिकारी किसानों से प्रति क्विंटल पांच से छह सौ रुपये मांगते हैं। रुपये न देने पर किसानों का धान मंडी में पड़ा हुआ है और तौला नहीं जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बंडा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। श्रमिक की रिपोर्ट में एससीएसटी की धाराएं होने के कारण विवेचना सीओ करेंगे।