{"_id":"616093e28ebc3ea661105717","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4622860149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कमिश्नर बन कर पुलिस को किया फोन, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कमिश्नर बन कर पुलिस को किया फोन, दो हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा। दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनकर बंडा पुलिस से बात करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
पीलीभीत के थाना बिलसंडा के दो लेबर ठेकेदार कुछ श्रमिकों को नेपाल में भट्ठे पर काम करने ले गया था। श्रमिकों को भुगतान की जिम्मेदारी बंडा के एक ईंट भट्ठा मालिक की थी।
नेपाल में ठेकेदार श्रमिकों के काम के रुपये नहीं मिले। शुक्रवार सुबह एक ठेकेदार ने भट्ठा मालिक को फोन कर हिसाब कराने की बात कही। इसके बाद भट्ठा मालिक को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर अपने को सुप्रीम कोर्ट का वकील बताते हुए ठेकेदार का हिसाब न करने पर कार्रवाई कराने की चेतावनी दी।
वकील बताने वाले युवक ने कुछ देर बाद बंडा थाने की पुलिस को फोन किया। फोन करने वाले ने बताया कि भट्ठा स्वामी ने दो लोगों को बंधक बना रखा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भट्ठा मालिक के घर तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इस पर पुलिस ने सूचना देने वाले को फोन किया तो वह खुद को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर बताने लगा।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर जांच करते हुए दो युवकों को पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कुछ ठेकेदार और मजदूरों का भट्ठा मालिक के साथ लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। फर्जी सूचना देकर गुमराह करने पर दो लोगों को हिरासत में लिया है।