{"_id":"61608d108ebc3e05d1787888","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4622817143","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को कर रहे थे ब्लैकमेल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को कर रहे थे ब्लैकमेल, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। करीब 11 महीने पहले युवती को चार युवक जबरन खींचकर एक मकान में ले गए थे। जहां युवती की अश्लील वीडियो बनाई गई और फोटो खींचे गए। इसके बाद आरोपी युवक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल कर रहे थे। पीड़ित की ओर से शुक्रवार को तिलहर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
तिलहर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती 13 नवंबर 2020 को अपनी बहन के घर जा रही थी। वह मनोकामेश्वरनाथ मंदिर के पास पहुंची होगी। वहां पहले से मौजूद मोहल्ला बहादुरगंज निवासी प्रशांत शर्मा और अंशु राठौर व उनके दो साथी युवती को जबरन अपनी गाड़ी में डालकर क्षेत्र के एक मकान में ले गए। वहां उदयभान अवस्थी निवासी सिंह कालोनी और मोहल्ला कुंअरगंज का मनु पंडित पहले से मौजूद थे। सभी आरोपियों ने युवती से गाली-गलौज की और पिस्टल दिखाकर युवती का अश्लील वीडियो बनाया और फोटो खींचे।
करीब एक घंटे तक युवती आरोपियों के चंगुल में रही। उनके चंगुल से छूटने बाद पीड़ित युवती अपनी बहन के घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। मगर पीड़ित ने बदनामी के डर से आरोपियों की शिकायत पुलिस से नहीं की थी। पिछले 15 दिनों से आरोपी अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित को ब्लैकमेल कर रहे थे। इससे परेशान होकर पीड़ित ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
कई घंटे तक पुलिस के अनावश्यक सवालों के जवाब देती रही पीड़ित
घटना पुरानी होने के कारण तिलहर थाने की पुलिस पीड़ित को गलत मानने पर आमादा रही। पुलिस ने पीड़ित को अनावश्यक सवालों में इतना उलझा लिया कि वह परेशान हो गई। पुलिस का रवैया देखकर पीड़ित को कुछ वकीलों की मदद लेनी पड़ी। युवती थाने पहुंची तो उनके साथ गए वकीलों और थाना प्रभारी रविंद्र सिंह के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बाद थाना प्रभारी ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया ।