फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

स्टे के बावजूद प्लॉट पर निर्माण का विरोध कर रहे लोगों ने लगाया जाम

Fri, 24 Sep 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर के पुत्तू लाल चौराहे पर जमीनी विवाद को लेकर जाम लगाते पीड़ित परिवार को समझाती पुलिस । - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सराय नाला में स्टे के बावजूद प्लॉट पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि पुलिस के सामने भी एक पक्ष हमलावर हो उठा। इससे गुस्साए दूसरे पक्ष के लोग परिवार सहित पुत्तूलाल चौराहे पर सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें सड़क से हटाकर जाम खुलवाया। सामाजिक संगठन जनता की आवाज के संस्थापक संजीव गुप्ता के नेतृत्व में पीड़ित परिवार ने सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा निवासी वीरेंद्र पाल का मोहल्ला सराय नाला में प्लॉट है। इसे मोहल्ले के ही दूसरे पक्ष के लोग भी अपना बता रहे हैं। इसका बैनामा भी उनके पास है। दोनों पक्षों का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। यथास्थिति कायम रखने के लिए स्थगन आदेश भी हो चुका है। वीरेंद्र के मुताबिक उन्होंने न्यायालय के आदेश की प्रति थाने व पुलिस अधीक्षक कार्यालय को प्रेषित भी कर दी है। आरोप है कि बुधवार रात करीब दो बजे दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस से मिलकर प्लॉट पर निर्माण शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वीरेंद्र का बेटा नकुल मौर्या वहां गया तो उसने निर्माण कार्य होता देख पिता को बताया। सूचना पर वीरेंद्र परिवार समेत वहां पहुंचे और उन्होंने थाना रामचंद्र मिशन और डायल-112 पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस के सामने ही दूसरे पक्ष के लोग हमलावर हो उठे। वहां से भाग कर वीरेंद्र पाल परिवार समेत पुत्तूलाल चौराहे पर आ गए और सड़क पर बैठ गए। जाम की सूचना पर थाना राम चंद्र मिशन पुलिस पहुंच गई और पीड़ित परिवार को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में जनता की आवाज के संस्थापक संजीव गुप्ता के साथ पीड़ित परिवार ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। पीड़ित ने सीओ सिटी से मिलकर व्यथा बताई। वीरेंद्र पाल के मुताबिक सीओ ने प्रार्थना पत्र लेने के बाद तत्काल ही थाना रामचंद्र मिशन प्रभारी निरीक्षक को मामले के निस्तारण के निर्देश दिए और उनसे थाने जाने को कहा। वीरेंद्र के पुत्र नकुल ने बताया कि जब वे थाने गए तो प्रभारी निरीक्षक रजितराम ने कह दिया कि शनिवार को आओ। आज कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसके बाद वे मायूस होकर घर लौट गए।

सीओ सिटी सरवन टी. ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रामचंद्र मिशन पुलिस को तत्काल विवाद के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed