फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

बीमार बहन को लेकर जा रहे युवक से जाम लगाने वालों ने की अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 16 Sep 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। मिर्जापुर में जाम लगाने के दौरान राहगीर से अभद्रता करना तीन लोगों को महंगा पड़ गया। पीड़ित राहगीर ने व्यक्ति को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक का आरोप है कि उनसे जाम लगाने वालों ने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन पर बिजली गिरने से मिर्जापुर और आसपास के गांवों में 24 घंटे से ज्यादा समय बिजली गायब रही थी। इससे गुस्साए लोगों ने मंगलवार को मिर्जापुर के मुख्य चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान लगभग एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा था। इससे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे और ढाईघाट-परौर मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं थीं। जाम की वजह से लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी थीं। इसकी सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मानबहादुर सिंह ने लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया था।
विज्ञापन

मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर चिकटिया निवासी अमन मिश्र ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी बहन को इलाज के लिए बाइक पर ले जा रहे थे। उस दौरान कई लोग तख्त आदि डालकर रोड पर जाम लगाए हुए थे। अमन के मुताबिक उनकी बहन की हालत बिगड़ती जा रही थी। इस वजह से अमन जाम के बीच से होकर निकलने का प्रयास किया। तभी मिर्जापुर निवासी आदर्श पाठक व दो अन्य लोग बाइक में डंडे मारते हुए गालियां देने लगे। अमन ने विरोध किया तो जाम लगाने वाले कई अन्य लोग जमा हो गए। उन लोगों ने अमन को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मान बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आदर्श पाठक को नामजद करते हुए तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो रिकार्डिंग के आधार पर जाम लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed