फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

दूसरे दिन भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हत्यारोपी

Sat, 21 Aug 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र के जहानाबाद खमरिया निवासी सुनीत कश्यप की गांव के रहने वाले रामलड़ैते और उसके छह बेटों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बचाने आए भाई जोधा को घायल कर दिया था। रिपोर्ट दर्ज हुए 36 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है। पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

छह अगस्त को मुखबिर की सूचना पर कलान पुलिस ने रामलड़ैते के दो बेटों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था। रामलड़ैते को शक था कि अवैध शराब की पुलिस को सूचना सुनीत ने दी है। इसी रंजिश में बृहस्पतिवार सुबह रामलड़ैते और उसके छह बेटों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बचाने आए बड़े भाई जोधा को भी घायल कर दिया था। भाई संतराम की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसपी एस आनंद के आदेश पर थाना कलान, मिर्जापुर और थाना परौर पुलिस की तीन टीमें बनाकर हत्या करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। घटना को 36 घंटे बीत गए हैं, लेकिन पुलिस अभी तक घटना को अंजाम देने वाले एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एसपी एस आनंद के मुताबिक आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन थानों से टीमें बनाई गईं हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed