{"_id":"6120014f8ebc3e7a211306b0","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly456989983","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गैंग के सात बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गैंग के सात बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर पुलिस की गिरफ्त में बावरिया गिरोह के बदमाश।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बावरिया गिरोह के सरगना समेत सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक दरोगा व सिपाही घायल हो गए।
बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे एसओजी प्रभारी रोहित सिंह टीम के साथ रोजा थाना प्रभारी जयशंकर के साथ थे। तभी उन्हें बावरिया गिरोह के बदमाशों के शाहजहांपुर आने की जानकारी मिली। इससे पुलिस ने मोहम्मदी रोड स्थित रिंग रोड मोड़ पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। मोहम्मदी की तरफ से आ रही कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने रिंग रोड की तरफ गाड़ी भगा दी। तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में घुस गई। गाड़ी में सवार बाहर निकले बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों पर अपराधियों ने चाकू से भी हमला किया। पुलिस ने खुद को बचाते हुए सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश ने कांस्टेबल रघुराज सिंह के माथे पर तमंचे की बट मार दी। एसआई प्रदीप कुमार के हाथ में चाकू लगा। दोनों पुलिस कर्मियों का प्राथमिक इलाज कराया गया।
पुलिस ने गैंग के सरगना केदार, मान सिंह, रूकम सिंह सभी निवासी ग्राम ईशापुर थाना निगोही, धीरेंद्र उर्फ लड्डू, भोला सभी निवासी ग्राम मिल्किया थाना निगोही, श्याम सिंह उर्फ कटारी निवासी लालपुर थाना कोतवाली जनपद कासगंज, पप्पू निवासी ग्राम निवाजपुर थाना खुटार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पापस चांदी की दो किलो ईंट, नाक के चार फूल, एक अंगूठी व एक गिन्नी (पीली धातु), पांच चांदी के सिक्के, चांदी की 10 पायल, तीन तमंचे, तीन कारतूस, एक चाकू, पांच मोबाइल बरामद हुए।
इन घटनाओं का हुआ खुलासा
पूछताछ के दौरान बदमाशों ने 14 अगस्त को ग्राम परौली सुहागपुर जनपद एटा में सुनार की दुकान में नकब लगाकर सोने-चांदी के जेवरात चुराने की वारदात कबूली। छह अगस्त को ग्राम बुधवाना थाना मदनापुर में सुनार की दुकान से जेवरात व सिक्के चोरी किए थे। एक जुलाई को घाटा बोझ नहर थाना निगोही में मोटर साइकिल सवार का बैग चोरी किया था। पांच जून को ग्राम पिपरिया हरिश्चन्द्र थाना बंडा में नकब लगाकर जेवरात और नकदी चोरी की थी।
विज्ञापन
लग्जरी गाड़ियों में चलते हैं बदमाश
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बावरिया गिरोह से ताल्लुक रखते हैं। ये लोग किराये पर महंगी गाड़ियां लेकर निकलते हैं। कस्बों में रुककर टारगेट चिह्नित करते हैं। रात में नकब लगाकर अपराध करते हैं। घटना के दौरान दुकान या मकान स्वामी जग जाये तो फायरिंग करके भाग जाते हैं । चोरी के उपकरणों को गाड़ी में छिपाकर रखने के लिये अलग से डिग्गी में जगह बनाई हुई है। अमूमन दूसरे जिले या राज्यों में वारदात करते हैं लेकिन मौका पाकर शाहजहांपुर में भी आपराधिक वारदात करते हैं। वे ज्यादातर ज्वैलरी शॉप को निशाना बनाते हैं। वारदात के बाद जेवरात को अन्य जनपदों में बेचकर गलवा देते हैं। कुछ समय बीत जाने के बाद माल व रुपयों का बंटवारा कर लेते हैं। गिरोह में इर्टिंगा कार चालक पप्पू भी शामिल रहता है, जो चोरी के माल में बराबर हिस्सा लेता है। चालक वाहन स्वामी को बता देता है कि गाड़ी बुकिंग पर 15 सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से ले जा रहा है। एसपी एस आनंद ने बताया कि वाहन स्वामी के बारे में पुलिस जानकारी पुख्ता कर रही है। पुलिस पूछताछ कर अपराधियों द्वारा की गई अन्य वारदातों के बारे में जानकारी कर रही है।