{"_id":"611ffdd58ebc3e79a91394dd","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4569873100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने महिला से चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने महिला से चेन लूटी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में बाड़ीगांव चौराहे पर बदमाशों ने एक महिला की चेन लूट ली। महिला अपने भाई के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए मायके जा रही थी। महिला के भाई ने हरदोई बाईपास चौराहे तक बदमाशों का पीछा भी किया। वहां पिकेट ड्यूटी पर मौजूद सिपाहियों को घटना के बारे में बताया भी, लेकिन सिपाही बदमाशों का पीछा करने के बजाय खामोश रहे। इस घटना की तहरीर आरसी मिशन थाने में दी गई है।
थाना रोजा क्षेत्र के मठिया कॉलोनी निवासी शुशांक की बहन प्रमिला की ससुराल देवनापुर थाना पचदेवरा जनपद हरदोई में है। दो दिन बाद रक्षाबंधन पर्व है। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे शुशांक बहन को लेकर बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। शुशांक के मुताबिक वह लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में बाड़ीगांव चौराहे के पास पहुंचे होंगे। तभी बिना नंबर की नीले रंग की अपाचे बाइक पर दो बदमाश आए, जो मास्क लगाए थे। नजदीक पहुंचने पर एक बदमाशों ने अचानक प्रमिला के गले से चेन तोड़ ली और रोजा की ओर भागने लगे। बहन के बताने पर शुशांक ने प्रमिला को वहीं बाइक से उतार दिया और खुद बदमाशों का पीछा करने लगे। पीछा करते देख बदमाशों ने बाइक मोड़ दी और वापस हरदोई चौराहे की ओर भागने लगे। हरदोई चौराहे से बदमाशों ने रोड के दूसरी तरफ बाइक मोड़ दी और बरेली मोड़ की ओर भागने लगे।
इस पर शुशांक ने हरदोई चौराहे पर मौजूद सिपाहियों को लूट की जानकारी दी और बदमाशों का पीछा करने का अनुरोध किया। शुशांक के मुताबिक सिपाही बदमाशों को पकड़ने के बजाय टालमटोल करते रहे। इसके बाद शुशांक ने रोजा थाने जाकर घटना की सूचना दी। इस पर प्रभारी निरीक्षक रजितराम, एसआई सुशील कुमार विश्नोई मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। फुटेज में बदमाश बाइक से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। शुशांक की ओर से घटना की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
उधर हाईवे पर चेन ूट की वारदात होने पर एसपी सिटी संजय कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने तत्काल वारदात के खुलासे के निर्देश दिए हैं। वहीं हाईवे पर लगातार वारदात होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। इससे पहले भी हाईवे पर खड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी की लगातार वारदात हो रही हैं।