{"_id":"611186ac8ebc3e7abd28887f","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly45591292","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार को धमका रहे हत्यारोपियों के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवार को धमका रहे हत्यारोपियों के परिजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। तीन जुलाई को कांट के इंदेपुर में प्रधान के चुनाव की रंजिश में बुजुर्ग बलवीर की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं तीन आरोपी अभी फरार हैं। इन आरोपियों के परिजन पीड़ित परिवार को धमका रहे हैं।
पीड़ित पक्ष के पूर्व प्रधान वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस की लापरवाही के कारण आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि अब आरोपी पक्ष ने अंजाम भुगतने तक की धमकी दे डाली। रविवार की रात वीरेंद्र सिंह के पास एक आरोपी के पिता का फोन आया। फोन पर उसने पूर्व प्रधान से कहा कि उसके परिवार का कभी भी प्रधान नहीं बनने दिया जाएगा। उसके बेटे को गलत फंसाकर अच्छा नहीं किया। वह जिंदा नहीं छोड़ेगा। पीड़ित परिवार सोमवार को एसपी एस आनन्द से मिलने उनके आफिस पहुंचा। जहां एसपी ने पीड़ित पक्ष की फरियाद सुनने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। हत्या की घटना हो जाने के बाद थाने की पुलिस वीडियो में बलवीर पर हमला करने वाले आरोपियों को चिह्नित तक नहीं कर पाई। अब धमकी देने का ऑडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी आवाज की मिलान करने की बात कर रहे हैं। एसपी एस आनंद ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही है। पीड़ित को न्याय मिलेगा।