फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

अवैध शराब के साथ आठ महिलाओं समेत 19 गिरफ्तार

Mon, 09 Aug 2021 12:58 AM IST
बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 09 Aug 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें आठ महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के कई गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाने और बेचने का कार्य किया जाता है । अवैध शराब के धंधे में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल होती हैं। रविवार दोपहर रोजा थाने की पुलिस बल ने गांव बरतारा, सरसवां, फकरपुर और पींग में छापेमारी की। पुलिस को बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनते मिली। पुलिस ने चार गांवों में छापेमारी के दौरान आठ महिलाओं समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पांच पुरुष, दो महिलाएं निवासी गांव बरतारा, गांव सिसौआ व पींग में एक-एक, गांव फकरपुर निवासी चार पुरुष और गांव सरसवां की रहने वाली छह महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीओ सदर अरविंद कुमार ने बताया कि थाने की पुलिस ने गांवों में छापेमारी के दौरान अवैध शराब बरामद की है। अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने कोई अभद्रता नहीं की है।

पुलिस पर मारपीट और अभद्रता का आरोप
वहीं पुलिस पर अवैध शराब पकड़ने के साथ घर में महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगा है। चर्चा है कि बरतारा गांव में पुलिस द्वारा महिलाओं से अभद्रता का ग्राम प्रधान पति ने विरोध किया था। इसके बाद पुलिस प्रधान पति को ही पकड़कर थाने ले आई थी। इसके बाद करीब दो सौ से ज्यादा ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। तब पुलिस ने ग्राम प्रधान को थाने से छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed