फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

महिला की मौत के मामले में पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 07 Aug 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी झोलाछाप और उसके बेटे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कलान निवासी दामोदर यादव ने पुलिस को बताया कि उनकी मां भगवानश्री की पांच जुलाई की शाम तबीयत खराब हुई थी। वह अपनी मां इलाज के लिए गांव करनापुर में क्लीनिक चलाने वाले जगदीश और उसके बेटे नितिन के यहां लेकर पहुंचे। जगदीश ने उन्हें अपने क्लीनिक में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। बताया कि तबीयत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने शाम के समय भगवानश्री को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उनके नाक और मुंह से खून निकलने लगा। रात आठ बजे भगवानश्री की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जगदीश और उसके बेटे नितिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।

बृहस्पतिवार रात महिला की मौत की खबर पाकर गांव करनापुर पहुंचे परिजनों ने क्लीनिक पर काफी हंगामा किया और महिला का शव ले जाने से इनकार कर दिया था। देर रात घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत किया। कार्रवाई का आश्वासन देकर रात में ही शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed