फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

रेलवे क्रॉसिंग के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 06 Aug 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
निगोही के टिकरी गांव में मृतक मोरपाल के शोकाकुल परिजन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। युवक के हाथ जमीन से लग रहे थे। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना निगोही क्षेत्र के गांव टिकरी निवासी रामदास का बेटा मोरपाल कश्यप (19) बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे बड़े भाई अरविंद से घास काटने की बात कहकर घर से निकला था। अन्य सदस्य सीएचसी पर परिवार की किसी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर लाए थे, लेकिन इसके बाद से मोरपाल घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश करते रहे। बृहस्पतिवार सुबह टिकरी गांव से एक किलोमीटर दूर रेलवे क्रॉसिंग के पास गले में रस्सी का फंदा कसा मोरपाल का शव पेड़ से लटका मिला। युवक के हाथ जमीन से लग रहे थे। मौके की परिस्थितियों को देखकर लग रहा था कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। आसपास के लोगों ने परिजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पिता रामदास ने मोरपाल की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सदर अरविंद कुमार ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। परिजन ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
जैतीपुर में बाग में मिला लापता व्यक्ति का शव
जैतीपुर। मंगलवार को घर से निकले भूरे (45) का शव एक बाग में मिला। शव सड़ने लगा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जैतीपुर थाना क्षेत्र के पलिया पट्टी में सुबह करीब 10 बजे गांव के बाहर यूकेलिप्टस के बाग में ग्रामीणों ने एक शव देखा। शव औंधे मुंह पड़ा था। ग्रामीणों ने पहचान कर परिजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि मंगलवार रात लगभग नौ बजे वह घर से 50 रुपये लेकर बीड़ी लेने के लिए निकले थे। जब काफी देर तक वापस नहीं आए तो उनकी तलाश शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला। भूरे के सात बच्चे हैं। इसमें चार बेटियां और तीन बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। एक बेटा बाहर नौकरी करता है। घर में भूरे ही कमाने वाले थे। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। परिजन ने अब तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed