{"_id":"61099e418ebc3ebc4d1879b0","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4552756128","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार में सराफा व्यापारी से 1.90 लाख रुपये के जेवरों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार में सराफा व्यापारी से 1.90 लाख रुपये के जेवरों की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। खुटार में एक सराफा व्यापारी से बाइक सवार खुद को पुलिसकर्मी बताकर 1.90 लाख रुपये के जेवर लेकर चला गया। काफी देर तक बाइक सवार के वापस नहीं आने पर व्यापारी को ठगे जाने का पता चल सका। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
खुटार के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी लालबाबू की मेन रोड पर सराफे की दुकान है। मंगलवार दोपहर बाद एक बाइक सवार युवक उनकी दुकान पर पहुंचा और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए बताया कि उसके अधिकारी को कुछ जेवर लेने हैं। जेवरों को दिखाने के लिए थाने ले जाना है। लालबाबू ने जेवर देने में असमर्थता जताई तो युवक जेवर देने का दबाव बनाने लगा। लालबाबू ने अपने परिचित एक होमगार्ड को सारा वाकया बताया तो होमगार्ड ने उनसे कहा कि यदि जेवर कोई अधिकारी लेना चाहता है और कोई पुलिसकर्मी लेने आया तो दिखाने के लिए जेवर दे दें।
इसके बाद बाइक सवार युवक लालबाबू से पांच जोड़ी सोने के कुंडल, चार जोड़ी सोने के झाले और सोने की पांच अंगूठी लेकर चला गया। बाइक सवार ने कहा कि कुछ देर बाद जो जेवर लेने हैं वह रखकर शेष जेवर वापस दे जाएगा। काफी देर तक बाइक सवार वापस नहीं आया तो लालबाबू ने थाने जाकर जानकारी की तो पता चला कि थाने में किसी ने कोई जेवर नहीं मंगाए हैं। यह सुनकर लालबाबू सन्न रह गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और ठग का पता लगवाने की मांग की है। लालबाबू के अनुसार ठग 1.90 लाख रुपये के जेवर ले गया है। पुलिस ने मामले की जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। संवाद