फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

यूरिया मिली अवैध शराब की सरकारी ठेकों पर करते थे सप्लाई, दो गिरफ्तार

Tue, 03 Aug 2021 06:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
crime
तिलहर में पकड़ी गई अवैध देसी शराब को देखते एसपी एस. आनंद । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर (शाहजहांपुर)। जिले में अवैध शराब ब्रांडेड पैकिंग में सरकारी ठेकों पर बेचने का धंधा खूब फलफूल रहा है। रविवार को तिलहर पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में ऐसे ही एक गैंग का भंडाफोड़ हुआ है जो अवैध शराब को ब्रांडेड शराब के पौव्वों में भरकर सप्लाई करता था। पुलिस ने सैकड़ों पौव्वे बरामद किए हैं। दो लोगों को भी मौके से पकड़ा है। सरगना की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को थाना तिलहर पुलिस और एसओजी को मुखबिर से सूचना मिली कि आरकेवीके पेट्रोल पंप के पास से गुलामखेड़ा को जाने वाले रास्ते पर बनी विष्णु वाटिका कॉलोनी के एक मकान में कुछ लोग बाहर से अवैध शराब लाकर उसे देसी शराब के पौव्वों में भरकर और यूरिया मिलाकर बेचते हैं। उनके पास पैकिंग का सारा सामान है। सूचना पर तत्काल आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 सदर सीपी सिंह को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक सीपी सिंह के साथ आबकारी निरीक्षक तिलहर फरजन्द अली, आबकारी निरीक्षक पुवायां जीपी गुप्ता आदि मौके पर पहुंच गए। मकान के पास आकर झरोखे से देखा तो मकान के अंदर दो लोग पौव्वों में शराब भर रहे थे और सीलिंग मशीन से ढक्कन लगा रहे थे। दबिश देकर दो लोगों को पकड़ लिया गया। इन्होंने अपने नाम विशाल यादव निवासी हुंडाल खेल, पीपल वाली गली थाना चौक कोतवाली और अवनीश कुमार निवासी हुंडाल खेल निकट कनौजिया अस्पताल थाना कोतवाली बताए। मौके से 647 देसी शराब के पौव्वे, 2350 ढक्कन, 4280 ब्रांडेड रैपर, 1500 क्यूआर कोड बरामद हुए। मौके से पुलिस को दो किलो यूरिया भी बरामद हुई है। हिरासत में लिए गए आरोपियों ने बताया कि उन्हें चार-चार हजार रुपये में अरुणेश कुमार निवासी मिशन फील्ड बिसरात रोड थाना कोतवाली चौक और गौरव गुप्ता निवासी हुंडालखेल थाना कोतवाली चौक ने नौकरी पर रखा था। बरामद अवैध देसी शराब में नशा कम होता है इसलिये इसमें यूरिया मिलाते थे। एक दिन पहले वे लोग उन्हें पांच किलो यूरिया दे गए थे। इसमें से तीन किलो यूरिया पीसकर देसी शराब में मिला चुके हैं। गौरव और अरुणेश ये शराब कार में भरकर ले जाते हैं। पुलिस ने मौके से एक कार को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी ठेकों में खपाई जाती थी शराब
अवैध ढंग से शराब के पौव्वे तैयार कर सरकारी ठेकों में खपाई जाती थी। पुलिस के मुताबिक सरकारी ठेकों में आने वाली शराब को यहां पर लाकर उसमें पानी, यूरिया आदि केमिकल मिलाकर शराब बनाई जाती थी। फिर शराब को बोतल में भरकर रैपर, क्यूआर कोड आदि लगाकर ढक्कन लगाकर सील कर दिया जाता था। यूरिया मिलाया जाता था, जिससे नशा अधिक हो। गैंग का सरगना ठेकों में मिलावटी शराब की सप्लाई करता था।
हो सकता है अलीगढ़ जैसा कांड
29 मई को अलीगढ़ में सरकारी ठेके से शराब खरीदकर पीने के बाद सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जिस तरह से शाहजहांपुर में भी सरकारी ठेकों से मिलावटी शराब बेची जा रही है, उस तरह यहां भी ऐसे बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। यूरिया और अन्य घातक रासायनिक पदार्थों की ज्यादा मात्रा जान भी ले सकती है।
ठेकों पर भी की जाएगी कार्रवाई
एसपी एस आनंद ने बताया कि आरोपी गौरव ठेका चलाता था। हालांकि आबकारी अधिकारी प्रदीप दुबे ने बताया कि आरोपी गौरव के नाम से कोई ठेका नहीं है। दो ठेके चिन्हित किए गए हैं जो किसी अन्य के नाम चल रहे थे। उनकी जांच की जा रही है। मिलावटी शराब अगर उन ठेकों पर बेचने के साक्ष्य मिले तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
आरोपियों के पूरे गैंग और कार्यप्रणाली का पता लगाया जा रहा है। जल्द दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। अवैध शराब की बिक्री जिले में नहीं होने दी जाएगी।
-एस आनंद, एसपी
मिलावटी शराब पीने से हो सकती है मौत
डॉ. बृजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शराब में यूरिया और ऑक्सीटोसीन या डाइजापॉम जैसे पदार्थ मिलाने से यह जानलेवा हो सकती है। शराब के जरिये यूरिया शरीर में पहुंचने से सबसे पहले लीवर प्रभावित होता है। किडनी, दिल पर भी असर पड़ता है। ये अंग काम बंद करने से व्यक्ति की मौत हो जाती है। यूरिया शरीर के लिए काफी घातक होती है। धीरे-धीरे शरीर के अन्य हिस्सों पर भी यूरिया का असर पड़ने लगता है। यूरिया अगर सीमित मात्रा में शरीर में पहुंचती है तो वह धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाना शुरू करती है। अधिक मात्रा में शरीर में पहुंचने पर तत्काल मौत हो सकती है।

अवैध शराब बनाते 52 लोग गिरफ्तार
शाहजहांपुर। अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एसपी एस आनंद के आदेश पर एक साथ जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 38 मुकदमे दर्ज किए गए। इसमें 52 लोगों को गिरफ्तार किया । उनके पास से पुलिस ने 270 लीटर अवैध शराब, शराब बनाने के उपकरण, तीन भट्टियां, तीन तमंचे, कारतूस, सात चाकू और करीब 36 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed