{"_id":"61044d128ebc3e588165620a","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly454864045","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकांत हत्याकांड का खुलासा, 25 हजार के इनामी सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकांत हत्याकांड का खुलासा, 25 हजार के इनामी सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। जनपद सीतापुर में पुवायां के श्रीकांत का शव मिलने के बाद युवक की पत्नी की ओर से लखीमपुर के दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 25 हजार के एक इनामी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने कमल मिश्रा को निर्दोष बताया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति विशंभर यादव को गिरफ्तार किया है।
पुवायां के गांव डूडा निवासी श्रीकांत का शव सात जुलाई को जनपद सीतापुर के लहरपुर थाना क्षेत्र में पड़ा मिला था। श्रीकांत की पत्नी सपना देवी उर्फ गुड़िया ने पुलिस को बताया कि चार जुलाई को पति श्रीकांत उनकी बहन बबली देवी के घर जनपद सीतापुर के थाना मछरेहटा के गांव ओलीनगर गए थे। सात जुलाई को ही लहरपुर थाने से उनके पास फोन आया और श्रीकांत का शव मिलने की सूचना दी गई। पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने लहरपुर में सुनील मिश्रा और कमल मिश्रा के खिलाफ हत्या की तहरीर दी, रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद सपना देवी की ओर से 22 जुलाई को पुवायां कोतवाली में सुनील और कमल मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस ने शुक्रवार सुबह मोहम्मदी रोड से गांव इकधरा गौटिया मोड़ पर गांव डूडा के मूल निवासी और वर्तमान में जनपद लखीमपुर के थाना फूलबेहड़ के गांव तितारपुर निवासी सुनील मिश्रा और इसी गांव के विशंभर यादव को पकड़ लिया। सुनील के पास से एक तमंचा, आला कत्ल लोहे की रॉड बरामद की गई है। सुनील मिश्रा शातिर अपराधी है और उस पर 25 हजार का इनामी भी घोषित है। पुवायां पुलिस के अनुसार सुनील ने बताया कि वह और श्रीकांत मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बंटवारे को लेकर विवाद में उसने विशंभर के साथ मिलकर श्रीकांत को खूब शराब पिलाई और फिर लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने कमल मिश्रा को निर्दोष माना है। संवाद