{"_id":"61044c768ebc3e73f43d2227","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4548638107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट में कपड़ा छूटने का मामला : आज भेजी जा सकती है डीएम को जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट में कपड़ा छूटने का मामला : आज भेजी जा सकती है डीएम को जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में छह माह पहले डॉक्टर की लापरवाही से महिला के पेट में कपड़ा छूटने और बाद में उसकी मौत के मामले में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने प्राचार्य को दफ्तर बुलाकर तीन दिन के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। शनिवार को जांच पूूरी करने का अंतिम दिन है।
कमेटी द्वारा की जा रही जांच अंतिम चरण में है। बृहस्पतिवार को नीलम के पति मनोज को राजकीय मेडिकल कॉलेज बुलाकर उनके बयान दर्ज किए गए थे। इसके अलावा ऑपरेशन के दौरान नर्स से लेकर जूनियर डॉक्टर और अन्य स्टाफ के भी बयान लिए जा चुके हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि जांच कमेटी का आरोपी डॉक्टर से संपर्क हो पाया है या नहीं। पति मनोज ने बताया कि जांच चल रही है। अभी तक तो जांच पर भरोसा है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि उम्मीद है कि आज जांच पूरी हो जाएगी। रिपोर्ट मिलते ही डीएम को भेज दी जाएगी। संवाद