फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर महिलाओं को पीटा

Thu, 29 Jul 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी में बकरी चराने गई किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत करने गईं परिवार की चार अन्य महिलाओं को भी आरोपी के परिजन ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले को रुपये के लेनदेन का विवाद बता रही है। घायल महिलाओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया है लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 27 जुलाई को सुबह 10 बजे बकरियां चराने र्गइं थीं। आरोप है कि तभी गांव के एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की। किशोरी ने घर आकर परिजन को घटना के बारे में बताया। परिवार वाले आरोपी के घर शिकायत करने गए। शिकायत से नाराज आरोपियों ने किशोरी के साथ आईं तीन अन्य महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित पक्ष ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिलाओं को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। थोड़ी देर बाद दूसरे पक्ष ने थाने में तहरीर दी कि उनके घर पर हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने महिलाओं के साथ हुई घटना के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed