फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

शिव मंदिर से पीतल की मूर्ति चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Jul 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
मोहल्ला बाडुजई द्वितीय स्थित इसी मंदिर से हुई मूर्ति चोरी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मंगलवार की रात शिव मंदिर के अंदर रखी पीतल की मूर्ति चोर ले गए। बुधवार सुबह मंदिर खोलने पर पुजारी को चोरी की जानकारी हुई। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाड़ूजई द्वितीय में रेलवे पुल के पास शिव मंदिर है। मंगलवार की रात पुजारी बजरंगी शुक्ला मंदिर बंद कर अपने घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब उन्होंने मंदिर का दरवाजा खोला तो उनको पीतल की मां दुर्गा की मूर्ति नहीं मिली। पुजारी ने पहले इधर-उधर तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर चोरी की घटना से बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

पुजारी बजरंगी शुक्ला की तहरीर पर थाना सदर बाजार में एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मंदिर से पीतल की बनी मूर्ति चोरी होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की थी। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed