फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

बीमा पालिसी चालू कराने के नाम पर 2.70 लाख की ठगी

Thu, 29 Jul 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां। बैंक का एचडी (हेड आफ द डिपार्टमेंट) बताकर एक व्यक्ति से लगभग 2.70 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुवायां के मोहल्ला परशुरामनगर निवासी नंदराम शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी एक बैंक में पांच बीमा पॉलिसी थीं। कोरोना संक्रमण के दौरान किस्तें जमा नहीं हो सकीं। एक व्यक्ति ने खुद को संबंधित बैंक का एचडी बताते हुए उनसे मोबाइल पर संपर्क किया और कहा कि कंपनी के खाते में सीधे रकम जमा करने से 20 प्रतिशत की बचत हो जाएगी।
विज्ञापन

कथित एचडी के बताए अनुसार उन्होंने 26 जून को एक खाते में 50 हजार रुपये, और एक अन्य खाते में चेक से 1,23,540 रुपये और 96,230 रुपये जमा करा दिए।
बाद में 23 जुलाई को शाहजहांपुर गए और अपनी पॉलिसी के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि उनकी पॉलिसी के सापेक्ष कोई रकम जमा नहीं की गई है। उनको रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह भी दी गई है। नंदराम शर्मा ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed