फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

शराब के लिए रुपये न दिए तो फंदे से लटक गया पति

Wed, 28 Jul 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
crime
मृतक नरेश का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। सोमवार की सुबह अपने घर पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पत्नी ने शव को नीचे उतार लिया। पत्नी ने शराब के लिए पैसे न देने पर पति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला मुस्तफाबाद निवासी नरेश चंद्र की पत्नी राजबेटी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति नरेश मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। वह शराब पीने का आदी है। महिला ने बताया कि सोमवार को सुबह चार बजे उसके पति ने उसे शराब के लिए 200 रुपये मांगे लेकिन न होने पर उसने मना कर दिया। बताया कि उसके बाद वह सो गई। सुबह जब सात बजे वह सोकर उठी तो देखा कि उसके पति का शव दूसरे कमरे में छत पर लगी कुंडी में साड़ी से लटक रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक राजेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरेश के पांच बेटे और एक बेटी है। बड़ा पुत्र 18 वर्षीय हितेश राजस्थान में नौकरी करता है। सबसे छोटा पुत्र दो साल का है। पत्नी राम बेटी ने पति पर शराब का आदी होने का आरोप लगाया है। नरेश एक साल पहले गांव से तिलहर में आकर रहने लगा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed