{"_id":"610052408ebc3e584425805c","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly454438334","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार तस्कर गिरफ्तार, दो किलो अफीम भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार तस्कर गिरफ्तार, दो किलो अफीम भी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। गढ़िया रंगीन थाने की पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चार तमंचे, आठ कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
गढ़ियारंगीन थाना प्रभारी निरीक्षक सुंदरलाल वर्मा पुलिस टीम के साथ सोमवार रात 12 बजे वाहन चेकिंग कर रहे थे। पृथ्वीपुर तिराहे के पास दो वाहनों में चार संदिग्ध युवक नजर आए। रोकने पर बाइक सवार लोगों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। चारों युवक बदायूं के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपी बिट्टन सिंह निवासी बरौर थाना वजीरगंज, बदायूं, वीरेश निवासी कोनी अफराबाद थाना बिनावर, शेर सिंह निवासी सैजनी थाना मूसाझाग, अनिल कुमार निवासी कोडा जयकरन, थाना हजरतपुर हैं। इनकी तलाशी लेने पर दो किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक इस अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बदायूं के अल्हापुर थाना क्षेत्र के लाइसेंसी किसानों से सस्ती कीमत पर अफीम खरीदकर बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर में बेचते थे। बरामद तमंचे और कारतूस उन लोगों ने पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव अकोला से खरीदे थे। एसपी एस आनंद ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है। मादक पदार्थों की तस्करी के धंधे की कमर तोड़ी जाएगी। संवाद