{"_id":"60ff09198ebc3e58652fc016","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4544258199","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार सुबह जेल भेज दिया।
इस मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह की ओर रविवार रात दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया था कि क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर निवासी अमित कुमार ने अपनी फेसबुक आईडी पर आपत्तिजनक चित्र लगाकर टिप्पणी की थी। आरोपी ने अपने इस कृत्य से समाज का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार शाम इस पोस्ट के पड़ने के बाद भाजपा तथा विभिन्न हिन्दू संगठनों से जुड़े कई पदाधिकारी जलालाबाद थाने पहुंचे और विरोध जताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। विरोध को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी अमित को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद