फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

सेल्समैन के हत्यारों का सुराग देने वाले को मिलेगा दस हजार का इनाम

Thu, 22 Jul 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
लौहंगापुर गुरुद्वारे के सीसीटीवी में कैद सेल्समैन के हत्यारोपियों की फुटेज। - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। खुटार में पेट्रोल पंप के सेल्समैन के हत्यारों का पुलिस 36 घंटे बाद भी कोई पता नहीं लगा सकी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया पर जारी कर लोगों से बदमाशों की पहचान कर सूचना देने की अपील की है। साथ ही बदमाशों का पता देने वालों को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि खुटार के गांव मुरादपुर स्थित एस्सार पेट्रोल पंप पर 20 जुलाई की सुबह करीब सवा छह बजे बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और बाइक में एक हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया था। सेल्समैन गांव कढ़ैया निवासी अजय प्रकाश के रुपये मांगने पर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उसके सीने में तमंचे से गोली मार दी थी। अजय प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी। पेट्रोल पंप के ही दूसरे सेल्समैन अजय प्रकाश के तहेरे भाई ईश्वरी दयाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी एस. आनंद, एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने मौके पर पहुंचकर घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। हत्यारों का पता लगाने के लिए एसओजी टीम को भी लगाया गया था।
विज्ञापन

सेल्समैन की हत्या करने वाले पंप पर आने से पहले लौहंगापुर गुरुद्वारे पर भी गए थे। गुरुद्वारे और पंप के सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की वीडियो रिकॉर्डिंग थी। दोनों जगह के डीवीआर पुलिस ने कब्जे में लिए थे, लेकिन फुटेज को मीडिया और अन्य लोगों को नहीं दिया था। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारों का पता लगाने में नाकाम रही तो बुधवार सुबह सीसीटीवी फुटेज को जारी कर दिया और लोगों से बदमाशों को पहचान कर सूचना देने की अपील की। एसपी एस. आनंद ने हत्यारों की सूचना देने वाले को दस हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर जनपदों को भेजी गई है पुलिस टीम
सेल्समैन के हत्यारों की तलाश में पुलिस की टीमें जिले के अलावा लखीमपुर, पीलीभीत, रामपुर और दिल्ली बॉर्डर भेजी गई हैं। एसओजी और खुटार पुलिस ने शक के आधार पर जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर से तीन युवकों और जनपद लखीमपुर खीरी के बेलरायां तिकुनिया के दो युवकों को उठाया है। उनसे थाने में पूछताछ की जा रही है। खुटार पुलिस के अनुसार अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।
गांव के लोगों ने समझाकर कराया अंतिम संस्कार
अजय प्रकाश का शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम परिवार के लोगों को सौंप दिया गया था। बुधवार सुबह परिवार के लोग हत्यारों के गिरफ्तार होने के बाद अंतिम संस्कार की बात कहने लगे। जानकारी पाकर पुलिस में खलबली मच गई। प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने परिवार के लोगों से फोन पर बात की और कहा कि उनको घटना का खुलासा करने के लिए दो दिन का समय दिया जाए। इसके बाद गांव के लोगों ने भी परिवार के लोगों को समझाया। बाद में अजय का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
परिवार वालों से मिले भाजपा और बसपा नेता
बुधवार को अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार गांव कढ़ैया जाकर सेल्समैन अजय प्रकाश के परिवार के लोगों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने एसपी से बात कर हत्यारोपियों का जल्द पता लगाने को भी कहा। मिथलेश कुमार ने कहा कि परिवार के लोगों की हरसंभव मदद की जाएगी। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, जिला महासचिव रामरक्षपाल आदि नेता भी गांव कढ़ैया पहुंचे और अजय प्रकाश के परिवार वालों की घटना की जानकारी लेकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
स्मैकियों की तलाश भी कर रही पुलिस
खुटार। सेल्समैन की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। बिना किसी बड़ी वजह हत्या की बात किसी के पल्ले नहीं पड़ रही हैं, वही पुलिस भी अब तक हत्या के पीछे के कारण को नहीं जान सकी है। पुलिस कुछ स्मैकियों की तलाश भी कर रही है। तिकुनियां चौराहे का एक नशीले पदार्थ बेचने वाला घर से गायब हो गया है। संवाद

फुटेज के आधार पर वीडियो और फोटो जारी किया गया है। सूचना देने वाले को दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस और एसओजी टीमें लगी हुई हैं। - एस. आनंद, पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed