{"_id":"60f727f48ebc3e79b101973b","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4537888110","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार में पेट्रोल पंप के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार में पेट्रोल पंप के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। खुटार में मंगलवार सुबह एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन ग्राम कढ़ैया निवासी अजय प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने पहले अपनी बाइक में एक हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया और सेल्समैन ने रुपये मांगे तो उसे गोली मार दी। हत्या करने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने पेट्रोल पंप के दूसरे सेल्समैन की ओर से तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
खुटार थाना क्षेत्र में पूरनपुर रोड पर ग्राम मुरादपुर निबियाखेड़ा के पास हाईवे किनारे एस्सार का पेट्रोल पंप है। जहां ग्राम कढ़ैया का अजय प्रकाश और उनका तहेरा भाई ईश्वरी दयाल सेल्समैन हैं। मंगलवार सुबह सवा छह एक बाइक पर तीन युवक पंप पर पहुंचे और अजय प्रकाश से बाइक में एक हजार रुपये का पेट्रोल डालने को कहा। पेट्रोल डालने के बाद अजय ने रुपये मांगे तो बाइक सवार आनाकानी करने लगे। कहासुनी होने पर पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकालकर अजय को गोली मार दी। गोली सीने पर लगने से अजय प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बाइक सवार पूरनपुर की ओर भाग गए।
अजय को खून से लथपथ पड़ा देख पेट्रोल पंप पर मौजूद तहेरे भाई ईश्वरी दयाल शोर मचाते हुए पंप से कुछ दूर भागकर दूर भागकर पंप मालिक कमलजीत सिंह को घटना की जानकारी दी। कमलजीत सिंह लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी के गांव लोहचनपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने फोन करके खुटार पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में खुटार एसओ जयशंकर सिंह मौके पर जा पहुंचे। एसपी एस आनंद, एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने मृतक के तहेरे भाई व पंप के दूसरे सेल्समैन ईश्वरी दयाल की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
परिवार के लोग रंजिश से इंकार कर रहे हैं। कुछ अन्य तथ्य प्रकाश में आए हैं, जिन पर जांच चल रही है। बदमाशों की बाइक के बारे में जानकारी कराई जा रही है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। - एस आनंद, एसपी