{"_id":"60ef2b568ebc3e4aea257480","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4531406130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्येंद्र हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्येंद्र हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। गांव रतूली में सत्येंद्र सिंह हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सहित दो आरोपियों को पुलिस ने आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य अभियुक्त का सगा तीसरा भाई अब तक पकड़ा नहीं जा सका है।
सोमवार की रात गांव रतूली में टॉर्च की रोशनी डालने का विरोध करने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और तहेरा भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। भाई की ओर से आरोपी तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी गांव के ही सोनपाल को रटा पुल के पास से हत्या में प्रयुक्त राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया। दूसरे सगे भाई आरोपी राजाराम मौर्य को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। तीसरे की तलाश की जा रही है। संवाद