{"_id":"60db1a2b8ebc3ecbe45c2f5d","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly451404781","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई के कारण मरी बच्ची पैदा हुई, पांच लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई के कारण मरी बच्ची पैदा हुई, पांच लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा । पिटाई के कारण गर्भवती महिला का गर्भपात हो जाने और बाद में मरी बच्ची पैदा होने पर पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने दो माह बाद पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव महमूदापुर निवासी रामकेशन की पत्नी शकुंतला देवी ने बताया कि गांव के किशन कुमार से उनका पुराना विवाद चल रहा है। 21 अप्रैल को किशन कुमार, मुन्नालाल, राजन, अतुल और किशनकुमार की पत्नी रिंकी देवी लाठी, डंडे लेकर उनके के दरवाजे पर आ गए और गाली गलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी बहू नीलम को लाठी, डंडों से पीटकर घायल कर दिया। नीलम गर्भवती थी। पिटाई से नीलम की हालत बिगड़ गई। उन्होंने बंडा पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
नीलम का कई अस्पतालों में इलाज चला। 15 जून को नीलम ने मृत बच्ची को जन्म दिया। आरोप था कि पिटाई के कारण ही गर्भस्थ बच्ची की मौत हुई है। शकुंतला देवी ने फिर से बंडा पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। शनिवार को वह एसपी से मिली और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।