{"_id":"60da1c6c8ebc3ec20967c1a4","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4513798194","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल कर पुलिस से लगाई गुहार... सूदखोरों से बचा लो साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल कर पुलिस से लगाई गुहार... सूदखोरों से बचा लो साहब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सूदखोर से परेशान एक परिवार ने वीडियो वायरल कर आत्महत्या करने की धमकी दी है। परिवार वीडियो में रो-रोकर सूदखोर से बचाने की पुलिस से गुहार लगा रहा है। वायरल वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हाथी थान जलालनगर निवासी मोहम्मद तौफीक ने सोमवार को एक वीडियो वायरल किया। इसमें तौफीक शहर के रहने वाले दो सूदखोरों से बचाने की गुहार लगा रहा है। पीड़ित ने बताया कि उसकी इन्वर्टर की दुकान थी। काम को बढ़ाने के लिए उसने शहर के एक सूूदखोर से पांच प्रतिशत ब्याज दर पर दस लाख रुपये लिए थे। इसका पचास हजार रुपये प्रतिमाह ब्याज दे रहा था। कुछ माह पहले उसने दस लाख रुपये का दस प्रतिशत ब्याज मांगना शुरू कर दिया। इतना ब्याज न देने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। करीब 25 दिन पहले उसने अपनी दुकान का सामान बेचकर और दुकान खत्म करके सारे रुपये सूदखोर को दे दिए। इसके बाद भी सूदखोर ने उसकी स्कूटी छीन ली। आरोप है कि सूदखोर ने साइन कराकर चेक भी ले लिए हैं। सूदखोर ने करीब दो साल पहले उसके नाम से एक कार खरीदी थी। बैंक में कागजात उसके लगे हैं। इसकी किस्त भी भरते हैं। पीड़ित ने अपनी पत्नी और सात साल की बेटी के साथ एक वीडियो बनाया जिसमें वह पुलिस के अधिकारियों से कार्रवाई न होने पर परिवार समेत आत्महत्या कर लेने की बात कह रहा है।
पीड़ित ने शहर के दूसरे सूदखोर का भी वीडियो में नाम लिया है। पीड़ित बता रहा है कि दूसरे सूदखोर से भी उसने करीब दो साल पहले ढाई लाख रुपये लिए थे। उसको भी पूरे रुपये वापस कर दिए है, लेकिन वह साढ़े तीन लाख रुपये और मांग रहा है। मना करने पर तीन दिन पहले सूदखोर अपने एक साथी के साथ आया और घर में ताला डालने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
--------------
सूदखोर से परेशान अखिलेश ने परिवार समेत कर ली थी आत्महत्या
सात जून को कच्चा कटरा मोहल्ले के रहने वाले अखिलेश गुप्ता ने सूदखोर अविनाश वाजपेयी से प्रताड़ित होकर दो मासूम बच्चों और पत्नी समेत फंदे से लटककर जान दे दी थी। इससे पहले 28 मई को निजी कंपनी में कार्यरत कांट के रहने वाले अविनाश सिंह ने जहर खाकर जान दे दी थी। उसे भी सूदखोर परेशान कर रहा था।
-
वीडियो वायरल करने वाले पर भी दर्ज है रिपोर्ट
जिस शख्स ने वीडियो वायरल कर सूदखोर से बचाने की गुहार लगाई है, उसके ऊपर 19 जून को रुपये देने वाले शख्स ने 48 लाख रुपये देने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी । दर्ज हुई रिपोर्ट पर वीडियो वायरल करने वाले तौफीक ने कहा कि रुपये लेनदेन के समय किसी तरह की कोई लिखा-पढ़ी नहीं हुई थी। उसने भी कार्रवाई की धमकी दी थी। इससे पहले ही रुपये देने वाले ने रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।संवाद
-
वायरल वीडियो प्राप्त हुआ है। वीडियो संबंधित चौकी इंचार्ज को जांच के लिए दिया है। जांच चल रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-संजय कुमार, एसपी सिटी