{"_id":"60d0e02b8ebc3e331d4ad294","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4505924103","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सूदखोर से बरामद डायरी पढ़वाई जाए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सूदखोर से बरामद डायरी पढ़वाई जाए’
विज्ञापन
अखिलेश के पिता ने सीओ सिटी से चौक कोतवाली में की मुलाकात। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सामूहिक आत्महत्या के मामले में सोमवार सुबह अखिलेश के पिता वैश्य समाज और व्यापारियों के साथ चौक कोतवाली में सीओ सिटी से मिले। आरोपी के पास से बरामद हुई डायरी को परिवार को पढ़वाने की मांग की। साथ ही गैंग पर रासुका और पूछताछ के बाद छोड़े गए दवा व्यापारी को गिरफ्तार करने की मांग की।
चौक कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा मोहल्ला निवासी दवा व्यापारी अखिलेश गुप्ता ने सूदखोर अविनाश वाजपेयी से परेशान होकर सात जून को पत्नी रेशू और दो बच्चों के साथ घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी थी। अखिलेश के घर से सुसाइड नोट मिला था। इसमें सूदखोर अविनाश से प्रताड़ित होकर आत्महत्या की बात लिखी थी। पुलिस ने अखिलेश के पिता अशोक गुप्ता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी अविनाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने अविनाश के पास से एक डायरी बरामद की थी। बरामद डायरी में क्या लिखा है, ये सब जानने के लिए वैश्य समाज और व्यापारियों के साथ पिता अशोक गुप्ता ने चौक कोतवाली में सीओ सिटी से मुलाकात की ।
सीओ सिटी ने मंगलवार को परिवार के दो सदस्यों को बरामद डायरी पढ़वाने और प्रकरण से जुड़े पूछताछ के बाद छोड़े गए लोगों के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
-
मुख्यमंत्री से जल्द मिलेंगे अशोक गुप्ता
पिता अशोक गुप्ता का आरोप है कि घटना के बाद कई मंत्री मिलने आए। जो भी मांगें थीं, उसको बहुत जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई। नाराज पिता ने बहुत जल्द मुख्यमंत्री से मिलने की बात की। अखिलेश के परिवार की मांग पूरी न होने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, सुरेंद्र सिंह आदि ने भी नाराजगी जताई है। संवाद