फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

पत्नी का आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर पति ने की थी आत्महत्या

Sun, 13 Jun 2021 10:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
crime
बंडा। बंडा के एक गांव के युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में भाई ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी हे। आरोप है कि गांव के युवक ने उसकी भाभी का आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया और भाई को पीटा, जिस कारण भाई ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

गौरतलब है बंडा के एक युवक की चार दिन पूर्व हालत बिगड़ जाने पर उसे बंडा सीएचसी पर लाया गया था। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। भाई की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। रविवार को युवक के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी का पड़ोस के युवक ने अश्लील फोटो खींच लिया था और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

जानकारी पाकर उनके भाई ने आरोपी युवक के परिवार वालों से शिकायत की थी। इससे नाराज आरोपी अपने तीन साथियों के साथ सात जून को उनके घर के सामने आया और भाई को गाली गलौज करने लगा। आरोपी के पास तमंचा भी था। गाली गलोज का विरोध करने पर आरोपियों ने उनके भाई को पीट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ जून को आरोपी ने भाभी के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। लोक लज्जा के कारण भाई ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवक ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजे जाने की मांग की है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में मामला सही पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed