{"_id":"604a6a088ebc3ed63c4bcb82","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly440250366","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत के कर्मचारियों को दुकानदार ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत के कर्मचारियों को दुकानदार ने पीटा
विज्ञापन
अल्हागंज। बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने का नोटिस चस्पा करने गए नगर पंचायत के दो कर्मचारियों की एक दुकानदार ने पिटाई कर दी। इस मामले में एक कर्मचारी की ओर से आरोपी दुकानदार के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।
नगर में अतिक्रमण की समस्या खत्म करने के लिए स्थानीय बाजार के करीब दो सौ दुकानदारों को नोटिस तामील कराए गए हैं। जिन लोगों ने नोटिस लेने से इनकार किया, उनके भवन परिसरों के बाहर नोटिस चस्पा किया जा रहा है।
नगर पंचायत के मुख्य लिपिक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के कर्मचारी रमेश श्रीवास्तव और भोला कश्यप नोटिस लेकर एक बीज भंडार के संचालक के प्रतिष्ठान पर गए थे। बीज विक्रेता ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया। जिस पर नोटिस को प्रतिष्ठान के बाहर चस्पा करने का प्रयास तो दुकानदार ने कर्मचारियों से गालीगलौज शुरू कर दी। बाद में दोनों कर्मचारियों के साथ दुकानदार और उसके साथियों ने मारपीट की। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। एसओ अजब सिंह यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है और मामले की जांच कराने के साथ उचित कार्रवाई की जाएगी।