{"_id":"602ac81a8ebc3ee952578feb","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly437383880","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से जबरन निकाह करवाने और आठ माह तक सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से जबरन निकाह करवाने और आठ माह तक सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। खुटार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सीओ को पत्र देकर किशोरी का जबरन निकाह कराने के बाद आठ माह तक सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।
खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सीओ को बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को पांच अगस्त 2020 की सुबह गांव के ही एक युवक ने अगवा कर लिया था। खेत पर दो लोगों ने पुत्री से दुष्कर्म किया था। किशोरी के शोर मचाने पर दोनों आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले थे। लड़की ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। इस बीच आरोपी अपने परिवार के कई लोगों और महिलाओं के साथ उनके घर आकर गालीगलौज करने लगे। इसके बाद आरोपी उनकी पुत्री को जबरन पकड़कर अपने घर ले गए और नाबालिग होने के बाद भी डरा धमका कर पुत्री का निकाह एक युवक से करा दिया।
आरोपियों ने उनकी पुत्री को आठ माह तक घर में बंधक रखा। इस दौरान तीन अन्य लोगों ने भी पुत्री से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी उनकी पुत्री को बेहोशी की हालत में तीन फरवरी की रात घर के सामने फेंक गए। आरोपियों ने उन्हें थाने नहीं जाने दिया। जिस पर फोन पर अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार को वह किसी तरह पुत्री के साथ पुवायां सीओ कार्यालय पहुंचे। सीओ कार्यालय में प्रार्थनापत्र देने के बाद पिता, पुत्री एसपी से मिलने शाहजहांपुर चले गए।
विज्ञापन
आरोप आठ माह पुराना है, इस कारण थाना स्तर पर एक टीम बनाई गई है जो पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - नवनीत कुमार नायक, सीओ, पुवायां