{"_id":"5f70e3728ebc3e9bd3570e40","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly421366287","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में आईपीएल मैच पर जमकर सट्टा लग रहा है। पुलिस सट्टा खाईबाड़ों को तो नहीं पकड़ पा रही है, लेकिन सट्टा लगाने वाले कई लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
चौक कोतवाली पुलिस ने शहर के बिजलीपुरा मोहल्ला निवासी शेर मोहम्मद पुत्र मसीउल्ला को शनिवार रात 22.45 बजे पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक उसे पर सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार किया गया। उसके पास 53 सौ रुपये बरामद हुए। उसके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
तिलहर। इंस्पेकटर दीपक शुक्ला ने बताया कि तिलहर के मोहल्ला घेरचौबा निवासी वाहिद उर्फ गुड्डू के घर छापा मारा। वाहिद और कच्चा कटरा निवासी आरिफ घर के अंदर क्रिकेट लाइन गुरु ऐप डाउनलोड करके आईपीएल मैच पर सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे थे। पुलिस को मौके पर पांच मोबाइल, सट्टा लिखने का रजिस्टर और 25 सौ रुपये बरामद हुए। पूछताछ में वाहिद ने कई अन्य लोगों के भी नाम बताए हैं। आरोपी वाहिद और आरिफ आईपीएल के अभी तक हुए क्रिकेट मैचों में लाखों रुपए का सट्टा खेल चुके हैं। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।