फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

कटरा पुलिस ने लाखों की स्मैक पकड़ी, चार गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2020 10:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
crime
तिलहर (शाहजहांपुर)। मीरानपुर कटरा पुलिस ने बुधवार रात लाखों की स्मैक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार स्मैक लाखों की है। पकडे़ गए तस्करों में तीन बरेली और एक खुदागंज का रहने वाला है।
विज्ञापन

सीओ परमानंद पांडे ने तिलहर थाने में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान टीम के साथ बुधवार रात फतेहगंज पूर्वी और जैतीपुर रोड पर भनपुरा पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे दो बाइकों पर सवार चार युवकों को पुलिस ने रोक लिया। तलाशी लेने पर युवकों के पास 427 ग्राम स्मैक मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में है। पकड़े जाने वालों में मोनिस खान निवासी गांव वेहरा थाना फरीदपुर बरेली, सलमान व अमन निवासी पडेरा थाना फतेहगंज पूर्वी, बरेली और आफताब निवासी गांव रामपुर नवदिया थाना खुदागंज हैं। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले निकले बाइक चोर
नोएडा, बरेली, मुरादाबाद, बदायूं से बाइक चोरी करके करते थे बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। गार्ड की नौकरी करने वाले दो युवक आटो लिफ्टर गैंग चल रहे थे। बुधवार रात जैतीपुर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया, जिनके पास चोरी की छह बाइक बरामद हुई। पकड़े गए युवक नोएडा, बरेली, मुरादाबाद से बाइक चोरी करके ग्रामीणों को बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ परमानंद पांडेय ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान बताया कि जैतीपुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सहरावत टीम के साथ बुधवार शाम गोहापुर बहगुल नदी पुल पार तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी वहां पहुंचे दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। उनके पास चोरी की बाइक व एक देसी राइफल बरामद हुई। पकड़े जाने वालों में ब्रह्म स्वरूप उर्फ लल्ला निवासी गांव खुरमानपुर और शेरपाल निवासी गांव रामपुरिया न्यूरिया थाना जैतीपुर है। उनकी निशानदेही पर बहगुल नदी के किनारे झाड़ियों छिपाई गई चोरी की पांच बाइक बरामद की गईं। सीओ ने बताया कि दोनों ऑटो लिफ्टर नोएडा, बरेली, मुरादाबाद, बदायूं से बाइक चोरी करके शाहजहांपुर बेचते थे। दोनों अलग-अलग जनपदों में गार्ड की नौकरी करते हैं। जहां ड्यूटी करते हैं, उसी के आसपास से बाइक चोरी करके ले आते हैं। चोरी की बाइक ग्रामीणों को बेचकर खुद मौज मस्ती करते हैं। आरोपियों के खिलाफ बदायूं, मुरादाबाद, नोएडा और बरेली में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed