फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

टॉप टेन की सूची में शामिल 25 बदमाश गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2020 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले की पुलिस एक टॉप-10 बदमाश समेत 25 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार पुलिस ने टॉप-10 बदमाश लक्ष्मीकांत शर्मा उर्फ नन्हे निवासी बहादुरगंज लकड़ी मंडी को अवैध 315 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर चालान किया गया। थाना रोजा पुलिस ने निवाजपुर निवासी शाजाद और अमित आजाद को मेजबान तिराहे के पास से गिरफ्तार किया, उसके पास से 300 ग्राम चरस व एक चाकू बरामद हुआ। जैतीपुर पुलिस ने कर्वी निवासी महेंद्र गुर्जर को जुस्तापुर से गिरफ्तार किया, उसके पास से एक चाकू मिला है। इसके अलावा पुलिस ने 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 190 लीटर कच्ची शराब और पांच किलो यूरिया बरामद की गई। 03 भट्टी व लहन को नष्ट किया गया। गैंगस्टर के तहत थाना सदर बाजार ने दो अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

वहीं, थाना सिंधौली के कोरोकुइयां निवासी अब्दुल कादिर, मनीष, आयुब, वसीम, कटरा के कायस्थान के समीम, अलाउद्दीन, नवाजुद्दीन, स्टेशन रोड के दिलशाद, निखिल वर्मा, सुपर मार्केट के ऋषि के खिलाफ अनलॉकडाउन-2 का उल्लंघन करने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed