फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

थाने के पीछे चल गए ईट-पत्थर, सोती रही जीआरपी

Thu, 04 Jun 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। मंगलवार रात रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने के पीछे जमकर बवाल हुआ जमकर ईंट पत्थर चले, लेकिन जीआरपी थाने में तैनात स्टाफ अंजान बना रहा। काफी देर तक हुए बवाल की सूचना किसी ने अशफाक नगर पुलिस चौकी और डायल 112 को भी जानकारी दी गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन

रोजा निवासी एक व्यक्ति गाजियाबाद जाने के अपनी पत्नी को लेकर रात करीब पौने 11 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। बताया जाता है कि पति-पत्नी दोनों शराब के नशे में थे। रात में स्टेशन पर जीआरपी थाने के पीछे किसी बात को लेकर उनका एक अन्य परिवार से विवाद हो गया। यहां तक कि ईंट पत्थर भी चल गए। छीना झपटी भी हुई,लेकिन जीआरपी वाले थाने में बैठे रहे और कोई भी निकल कर बाहर नहीं आया। बवाल हो ही रहा था तभी किसी ने अशफाक नगर चौकी में सूचना दे दी। कुछ देर में चीता मोबाइल रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जानकारी मिलने पर डायल 112 भी मौके पर पहुंची। इसके बाद भी जीआरपी वाले बाहर नहीं आए। बताया जाता है कि स्टेशन पर बवाल होने की जानकारी मिलने पर जीआरपी के उच्चाधिकारियों को हो गई। तब जाकर जीआरपी वालों को ऊपर से हड़काया गया। इसके बाद जीआरपी के जवान थाने से बाहर निकले। इस बीच विवाद चलता रहा। फिर डायल हंड्रेड को बुलाया गया। स्टेशन पर जीआरपी थाने के पीछे शराब के नशे में टल्ली होकर बवाल कर रहे व्यक्ति को डंडे फटकार कर बाहर कर दिया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ। अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

मामले जीआरपी प्रभारी से बातचीत करने के लिए कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं की गई। वहीं सीओ जीआरपी केके शुक्ला ने कोई भी जानकारी होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि मामले अगर ऐसा हुआ है तो संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed