{"_id":"5ebadf518ebc3e906b6020a8","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4055753160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी सर्जिवियर कंपनी के मालिक और दो बेटो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जी सर्जिवियर कंपनी के मालिक और दो बेटो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के गांव हथौड़ा में स्थित जी सर्जिवियर कंपनी के मालिक और किसानों के बीच चकरोड की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में एसपी के आदेश पर कंपनी मालिक और उनके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना रोजा क्षेत्र के गांव अहमदपुर नियाजपुर निवासी किसान इफ्तेखार, विनोद वर्मा, अवधेश, बेंचे व वसीम की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक मेडिकेटेड पार्ट्स बनाने वाली जी सर्जिवियर कंपनी से अहमदपुर की ओर निकला चकरोड 50 वर्ष पुराना है। इसी चकरोड पर उन लोगों के घर भी हैं। यह रास्ता वर्षों से आने जाने के लिए ही प्रयोग किया जा रहा है। नौ मई को कंपनी के प्रबंध तंत्र ने चकरोड पर बाउंड्रीवॉल खड़ी कराकर रास्ता बंद कर दिया। जब किसानों ने इस बात का विरोध किया तो कंपनी की ओर से कई लोग आ गए। आरोप है कि असलाह लहराकर धमकाया गया। इस मामले में पुलिस ने जी सर्जीवियर कंपनी के मालिक डॉ. घनश्याम अग्रवाल, उनके बेटे विनम्र अग्रवाल, सोम अग्रवाल और कुछ लोगों के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जी सर्जिवियर कंपनी के प्रबंध तंत्र और किसानों के बीच हुए विवाद के बाद किसानों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा कार्यवाही की जाएगी। - दिनेश त्रिपाठी एसपी सिटी शाहजहांपुर।