फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

भूसा बनाने के विवाद में लगाई आग, 70 बीघा गेहूं की फसल जली

Tue, 14 Apr 2020 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
crime
अल्हागंज के गांव चिलौआ में आग लगने से जली गेहूं की फसल । - फोटो : SHAHJAHANPUR
अल्हागंज। क्षेत्र के गांव चिलौआ में रीपर से भूसा बनाने के विवाद में एक युवक ने गेहूं की फसल में आग लगा दी, जिससे करीब 70 बीघा गेहूं की फसल जल गई। गांववालों की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे रजनीश मिश्रा और संजीत मिश्रा में पहले रीपर से भूसा बनाने को लेकर विवाद हो गया, जिससे नाराज होकर एक युवक ने वहां पड़े भूसा के ढेर में आग लगा दी। आग प्रचंड होने पर पड़ोस के खेत में पहुंच गई, जिससे करीब 70 बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग लगते ही गांव में अफरातफरी मच गई। लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आसपास खेतों में बोरिंग पर इंजन लगाकर पानी डालना शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर दमकल टीम भी पहुंच गई और आग पर काबू पाया। आग में रजनीश मिश्रा की 30, हरिओम त्रिवेदी की 15 और अमित मिश्रा की 15 बीघा गेहूं की फसल और भूसा जल गया। इसके अलावा गांव इमलिया निवासी रमाकांत व ढपल्ले दोनों की फसल को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से चार घरों में लगी आग, लाखों का नुकसान
मिर्जापुर। गंगा के खादर में बसे ग्राम पंचायत पैलानी उत्तर के मजरा आजाद नगर में खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से चार छप्परदार घरों में आग लग गई। जिसमें लगभग चार लाख का घरेलू सामान व अनाज आदि आग की भेंट चढ़ गया। सूचना पर आयी दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रिजवान अहमद ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे मजरा आजाद नगर में दानिश अली की पत्नी सैतून अपने घर में खाना बना रही थी कि अचानक उसके चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। जब तक गांव के लोग आग बुझा पाते तब तक उसने विकराल रूप धारण लिया। आग ने पड़ोसी अकलीम, अफसर जादी पत्नी शमीम खां, जायदा पत्नी स्वर्गीय इस्लाम के छप्परदार घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकम की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब आग पर काबू पाया गया। गांव में लगभग सभी के घर छप्परदार हैं। अग्नि पीड़ितों ने बताया कि आग में उनकी घर गृहस्थी के साथ ही अनाज, कपड़ा, बिस्तर आदि सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया है। जिससे वह दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। प्रधान रिजवान अहमद ने आग की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed