फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी में फायरिंग से सनसनी, आरोपी फरार

Tue, 14 Apr 2020 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी स्थित अंबेडकर पार्क के पास रविवार की रात फायरिंग से सनसनी मच गई। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने उनकी तलाश में कई घरों में दबिश दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो तीन युवक फायरिंग करते हुए देखे गए। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब 11 बजे थाना सदर बाजार क्षेत्र की आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी में स्थित अंबेडकर पार्क पर एक ही बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। उनकी कॉलोनी में रहने वाले किसी युवक से कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दी। सरेराह हुई फायरिंग से कॉलोनी में सनसनी मच गई। फायरिंग से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक किरन पाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में कॉलोनी में स्थित पानी की टंकी के पास में तीन युवक पहले बात करते हुए फिर फायरिंग करते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उनकी तलाश में कॉलोनी के कई घरों में दबिश भी दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार किरन पाल सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। फायरिंग करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed